शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने एवं नहीं देने पर प्रार्थी के साथ मारपीट करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त मे।
आरोपी थाने का सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश है, जिसके खिलाफ अन्य कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है
बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
बिलासपुर : दिनांक 20.11.2026 को प्रार्थी बिसाहू साहू पिता बिहारी साहू, उम्र 23 वर्ष, साकिन स्कूल चौक, अटल आवास, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, बिलासपुर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पार्षद रानी शैलेश देवागन की ई-ऑटो क्रमांक CG 10 BL 1643 को किराए पर चलाने ले गया था। शाम करीब 07:00 बजे ई-रिक्शा को पार्षद रानी देवागन के घर लक्ष्मी चौक, चिंगराजपारा छोड़ने गया था, वहीं मोहल्ले का दुर्गेश सूर्यवंशी खड़ा मिला। आरोपी ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, जिस पर प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी दुर्गेश सूर्यवंशी ने अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए “पैसा क्यों नहीं देगा” कहकर प्लास्टिक मुठ वाले पेचकस से मारपीट की। मारपीट से प्रार्थी के दाहिने तरफ पीठ में चोट लगने से खून निकला व पीठ में दर्द हुआ। मौके पर पार्षद रानी देवागन ने घटना देखी एवं बीच-बचाव कर मारपीट करने से मना किया।
पुलिस कार्रवाई :- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1703/2026, धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही/आरोपी दुर्गेश सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक मुठ लगा पेचकस बतौर सबूत जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी :- दुर्गेश सूर्यवंशी पिता दुर्योधन सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, साकिन शिव मंदिर चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
