चोरी के 08 स्टैफनी चक्का और 05 बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोस्ट्रो एवं टुल्स के साथ शातिर वाहन चोर शेख शोएब गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से चोरी गये 08 स्टेफनी चक्का और 05 बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोस्ट्रो एवं टुल्स जप्त।
थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 584/2026 एवं अप क 588/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही।
रायपुर : चोरी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर थी तारकेश्वर पटेल द्वारा मध्य क्षेत्र के पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इन संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चोरी, करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
प्रार्थी राहुल देवनानी दिनांक 16.11.2026 को थाना आकर इस आशाय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी वाहन मारुती रिटज कार कमांक सी जी 04 के एक्स 6500 को 02-03 तक मल्टि लेवल पार्किंग कलेक्ट्रेट के पास रायपुर में पार्क करके रखा था। दिनांक 13.11.2026 को सुबह करीबन 10.00 बजे रोज की तरह खड़ा करके चला गया था दिनांक 15.11.2026 को शाम 07.45 बजे कार लेने गया तो देखा कि कार दाहिने साईड का कांच टूटा हुआ था एवं चारी दरवाजा खुला हुआ था अदर चेक करने पर कार की बैटरी एवं स्टेफनी नहीं थी। कोई अज्ञात चोर कार अंदर घुसकर बैटरी स्टेफनी किमती 10,000 को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान गवाहे के प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेखकर घटना स्थल नजरी नक्शा तैयार किया गया दौरान मुलजीम के पतासाजी के आज दिनांक 21.11.2026 को सउनि पारकर से जानकारी हुए कि उक्त स्टेफनी एवं बैटरी जो प्रकरण में चोरी हुई है। को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 588/2026 धारा 303 (2) बी एन एस में आरोपी शेख शोएब उर्फ विरुद्ध से जप्ती किया गया है। सउनि जीवन लाल पारकर से आरोपी शेख शोएब की मेमोरेण्डम एवं पत्रक की सत्यापित प्रति लिपि प्राप्त किया प्रकरण में 01 नग स्टेफनी चक्का एवं 01 बैटरी बरामद वजा शुमार किया गया। आरोपी द्वारा अपराध कारित करना सबुत पाये जाने से शेख शोएब उर्फ बिट्टू पिता शेख रमजान उम्र 25 साल पता एल- 235 आर डी ए कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर ७०ग० को गिरफतारी की कारणों से अवगत कराकर आज दिनांक 21.11.2026 के 15.30 गिरफतार कर गिरफतारी की सूचना परिजन को दी गयी। तथा थाना सिटी कोतवाली रायपुर के प्रकरण में भी आरोपी को गिर० कर रिमाण्ड पर भेजा गया था आरोपी का कृत्य जमानतीय होने से आरोपी का रिमाण्ड फार्म तैयार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अन्नात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शेख शोएब उर्फ बिट्टू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी गये 08 स्टेफनी चक्का और 05 बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोस्ट्रो एवं टुल्स जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी शेख शोएब उर्फ बिट्टू पिता शेख रमजान उम्र 25 वर्ष पता एल-235 आर डी ए कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा (छ०ग०)
