22 वर्ष पुराने एनडीपीएस एक्ट के स्थायी वारंट की तामिली करने में पुलिस को मिली सफलता
वर्ष 2004 से लंबित स्थायी वारंट की तामिली कर वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की पतासाजी कर लंबित स्थायी वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य जोन के थानों में लंबित स्थाई वारंटों के तामिली हेतु पुलिस उपायुक्त मध्य जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम बनाकर मध्यप्रदेश भेजा गया था , विशेष टीम द्वारा जिला रीवा ,शहडोल ,ब्यौहारी , अनूपपुर भालूमाड़ा में दबिश देकर थाना गोलबाजार में दर्ज वर्ष 2004 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 147/2004, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वारंटी झुरी उर्फ समारू उर्फ पहरु, पिता मंद लाल गौड़ यादव, निवासी ग्राम गोवा, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था, जो विगत 22 वर्षों से लंबित था।
थाना गोलबाजार पुलिस द्वारा वारंटी की लगातार पतासाजी एवं तलाश की गई। पुलिस के प्रयासों से वारंटी का पता लगाकर वर्ष 2004 से लंबित स्थायी वारंट की तामिली की गई। तत्पश्चात वारंटी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसी प्रकरण का एक अन्य आरोपी के बारे में गौरेला पेंड्रा जेल में अन्य मामले में निरुद्ध होना ज्ञात हुआ है ,जिसके विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी कराने की कार्यवाही की जा रही है ।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं लंबित स्थायी वारंटों की तामिली हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
