खेतों में फसल नुकसान के बाद किसानों को राहत की पहल, जशपुर में अब तक 30.27 लाख रुपये का मुआवजा भुगतान, 432 किसानों के प्रकरण तैयार कर प्रशासन ने बढ़ाई कार्रवाई

फसलक्षति का प्रकरण तैयार किया जा रहा है

50 किसानों को 30.27 लाख रुपए का मुआवजा राशि का भुगतान

जशपुर : कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया है कि अर्नव तुफान के अकवान चक्रवात में कृषक बबलू तिवारी, विकास खण्ड-जशपुर, जिला- जशपुर (छ.ग.) के धान फसल नुकसान होने का पत्रिका

न्यूज, दैनिक समाचार पत्र में तूफान ने तोडी किसानों की कमर खेतों में सड़ रही फसल, सरकारी सिस्टम नदारद प्रकाशित हुआ है।

बीमा कंपनी एवं विभागीय मैदानी अमलों के द्वारा फसल फसलक्षति की निरीक्षण जा रही है।

फसलक्षति होने की स्थिति में जिन किसानों के द्वारा बीमा कराई गई है।

उन्हें फसलक्षति की जानकारी टोल फ्री नंबर-14447 में कृषक को 72 घंटे के अंदर सूचना देने की जानकारी दी जा रही है साथ ही जिन कृषकों के द्वारा बीमा नहीं कराई गयी है, उनका फसलक्षति का आकलन कर आर.बी.सी. 6-4 के तहत मुआवजा राशि का मैदानी अमलों के द्वारा प्रकरण तैयार कर तहसील कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिले में अद्यतन स्थिति में फसलक्षति का आकलन कर आर.बी.सी. 6-4 के तहत मुआवजा राशि भुगतान हेतु 432 प्रकरण तैयार कर तहसील कार्यालय में जमा की गई है साथ ही फसल बीमा कराने वाले कृषकों को अद्यतन स्थिति में 50 किसानों को कुल 30.27 लाख रू. मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है।

Related posts