​अंबिकापुर के स्कूल हॉस्टल में नाबालिग छात्र के घायल होने के मामले में बड़ा एक्शन! पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, गंभीर चोट लगने के बाद दर्ज हुआ था मामला, न्यायालय में किया गया पेश

हॉस्टल में नाबालिग छात्र के घायल होने के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

मामले में 04 आरोपियों कों प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

अम्बिकापुर : दिनांक 22/11/26 को बिड़ला ओपन माइंड स्कूल, डिगमा अम्बिकापुर के हॉस्टल का नाबालिग छात्र हॉस्टल के रोशनदान से कूद गया था, जिससे छात्र कों गंभीर चोट आई थी। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 755/2026 धारा 127 (2), 351(3), 125, 239, 3(5) बी. एन. एस. तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के चारों आरोपियों (01) उत्कर्ष किरण आत्मज स्व. किरण कुमार सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी मेदिनीनगर झारखंड, हाल मुकाम कृष्णा कुंज सरगवां, थाना गांधीनगर (02) सूरज प्रकाश मित्तल आत्मज स्व. सोहन लाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी दादरमंडी पटना बिहार, हाल मुकाम कृष्णाकुंज सरगवां, थाना गांधीनगर (03) अवधेश शर्मा आत्मज धनेश्वर प्रसाद शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी कमल बिहार रायपुर हाल मुकाम बिड़ला स्कूल कैंपस सरगवां, थाना गांधीनगर (04) कुणाल गोयल आत्मज भरत लाल अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी विद्यासागर कॉलोनी धनबाद, झारखंड, हाल मुकाम कृष्णाकुंज सरगवां, थाना गांधीनगर के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक अतुल मिश्रा, दीपक  सोनवानी, दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Related posts