अवैध सूखे नशे में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री के लिए ग्राहक तलाशने वाले प्रकरण में फरार आरोपी वैभव सोनी मध्यप्रदेश के मंडला से गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
दिनांक 18.07.2026 को कोसानगर-गांधीनगर क्षेत्र में हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही की थी।
पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों के कब्जे से कुल 08.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की कार जप्त की गई थी।
प्रकरण में फरार आरोपी वैभव सोनी की लगातार पतासाजी एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के मंडला से गिरफ्तार किया।
प्रकरण में कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों के बाद अब फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी वैभव सोनी को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 1018/2026, धारा 08, 21 NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दुर्ग : थाना सुपेला पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री से संबंधित अपराध क्रमांक 1018/2026 में फरार आरोपी वैभव सोनी को मध्यप्रदेश के मंडला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
दिनांक 18.07.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति लाल रंग की कार में कोसानगर-गांधीनगर क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी मोहम्मद इम्तियात उर्फ सरफराज एवं मोहम्मद फैजान के कब्जे से कुल 08.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त लाल रंग की कार क्रमांक CG 07 CV 3587 जप्त की गई थी। इस संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1018/2026, धारा 08, 21 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपी वैभव सोनी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए मध्यप्रदेश के मंडला में दबिश दी गई, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दुर्ग लाकर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात आज दिनांक 24.11.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका):- आरोपियों द्वारा आपस में समन्वय कर लाल रंग की कार में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर क्षेत्र में घूमते हुए बिक्री के लिए ग्राहक तलाशे जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर उसे मध्यप्रदेश के मंडला से गिरफ्तार किया गया।
घटना स्थल:- कोसानगर-गांधीनगर क्षेत्र, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
आरोपी का नाम:- 1. वैभव सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी एचआईजी 2853, हाउसिंग बोर्ड जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:- 1 मोहम्मद इम्तियात उर्फ सरफराज, उम्र 27 वर्ष, निवासी पिलिया गली, शिव मंदिर के पास, केलाबाड़ी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
2. मोहम्मद फैजान, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, श्री सुंदरम के पास, तकियापारा, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री (पूर्व में)
1. हेरोइन (चिट्टा) – 02.65 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹53,000।
2. हेरोइन (चिट्टा) – 06.20 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,24,000।
3. Realme कंपनी का 01 मोबाइल फोन, कीमत ₹7,000।
4. Motorola कंपनी का 01 मोबाइल फोन, कीमत ₹10,000।
5. घटना में प्रयुक्त लाल रंग की कार क्रमांक CG 07 CV 3587, कीमत ₹8,00,000।
कुल जप्त मशरूका : ₹9,94,000/-
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एन. सिंह, सहायक उप निरीक्षक अमर दास गंगेले, आरक्षक प्रदीप सिंह एवं मिथलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, बिक्री एवं सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
