मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण के आरोपी के विरूध्द धारा 309(6),3(5) भा.न्या.सं. 25 आम्र्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
थाना चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
जांजगीर-चांपा : दिनांक 24.11.2026 को प्रार्थी राहुल उर्फ देव कुमार बरेठ सा0 महुदा थाना चाम्पा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कल दिनांक 23.11.2026 को शाम काम करके वापस अपने घर पैदल जा रहा था कि ग्राम कुरदा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास पहुंचा था उसी समय दो व्यक्ति आये और प्रार्थी को चाकू दिखा कर बोले कि क्या क्या रखा है तो प्रार्थी बोला कि कुछ नहीं रखा है। तो दोनो व्यक्ति प्रार्थी पेंट के जेब में रखे नगदी रकम 700 रूपये और हाथ में रखे वीवो कंपनी का मोबाईल को चाकू दिखा कर डरा धमका कर हाथ मुक्का से मारपीट कर लूट लिये फिर और मारने के लिए दौडाये तो अपनी जान बचाकर दौडते हुए ग्राम कुरदा की ओर भाग गया और घटना की बात को अपने घर जाकर अपने पिता मनोज कुमार बरेठ को बताया रात्रि होने एवं डर के कारण में रात्रि में रिपोर्ट करने नहीं आया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 633/2026 धारा 309(6),3(5) भा.न्या.सं पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान प्रार्थी बताये अनुसार घटना स्थल एवं आसपास में पूछताछ करने पर दोनों आरोपी की पहचान सुनील यादव व नरोत्तम यादव घसिया मोहल्ला जगदल्ला का होना पाया गया जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने दिनांक 23.11.2026 को प्रार्थी से नगदी रकम एवं मोबाईल लुट कर ले जाना स्वीकार किये जिनके कब्जे से लुट किये विवो कंपनी का मोबाईल व नगदी रकम 200 रू जप्त किया गया आरोपीगण 01. सुनील यादव पिता कार्तिक राम उम्र 21 वर्ष साकिन जगदल्ला घसिया मोहल्ला सुरागुड़ा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) 02. नरोत्तम यादव पिता स्व. तुलसी यादव उम्र 31 वर्ष साकिन जगदल्ला वार्ड नं 26 थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को आज दिनांक 24.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, उनि भवानी सिंह चैहान, आर0 प्रकाश द्विवेदी एवं थाना चाम्पा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।
