रेलवे प्लेटफॉर्म के पास गांजे की बड़ी खेप लेकर घूम रही थी मुंबई की महिला तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, बैगों से निकला 12 किलो गांजा, करीब 6 लाख रुपये का नशा जब्त!

12 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर सोनाली मोटे गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महिला आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,00,000/- रूपये।

पूछताछ कर प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जायेगी End-to-End कार्यवाही।

महिला आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर : एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना दिनांक 23.11.2026 को प्राप्त हुई कि थाना डी.डी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म के पास 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) रॉबिन्सन गुरिया द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पहुंचकर मुखबिर द्वारा हुलिये की महिला को चिन्हिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे निवासी मुम्बई महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर अलग – अलग बैग में गांजा रखा होना पाया गया। 

महिला आरोपी सोनाली मोटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।  

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार महिला आरोपी – सोनाली मोटे पति सम्भाजी मोटे उम्र 42 साल निवासी जी-1/13 न्यू म्हदा चॉल कोकरी अगर सिओन कोलीवाडा वाडला मुम्बई महाराष्ट्र।

Related posts