सूने मकान को बनाया निशाना, पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर दीवार फांदते हुए पहुंचा दूसरे घर! लाखों के जेवर और नकदी चोरी का खुलासा, नाबालिग से 2.77 लाख का माल बरामद।

बजरंग वार्ड भाटापारा स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत एक बालक को लिया गया अभिरक्षा में।

सूने मकान से लाखों रूपये कीमत मूल्य के सोना-चांदी के जेवर एवं नगदी रकम किया गया था चोरी।

सूने घर का ताला तोड़कर दीवार फांदकर प्रार्थिया के घर में घुसकर अलमारी से की थी चोरी।

विधि से संघर्षरत बालक से ₹77,000 नगदी सहित कुल ₹2,77,000 कीमत मूल्य का चोरी का माल बरामद।

धारा 305(a),331(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज; विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया प्रस्तुत।

बलौदाबाजार-भाटापारा : एक परिवार घर में ताला लगाकर बीमार परिजन के इलाज के लिए रायपुर गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो घर के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरों के साथ डेढ़ लाख रुपये नकदी गायब थी। हैरानी की बात यह थी कि चोर ने सीधे घर में प्रवेश करने के बजाय पहले पड़ोसी के सूने मकान का ताला तोड़ा और फिर दीवार फांदकर वारदात को अंजाम दिया। आखिर इतनी शातिर तरीके से चोरी करने वाला कौन था? भाटापारा शहर पुलिस ने जांच के दौरान इस चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया। उसकी निशानदेही पर 77 हजार रुपये नकद सहित कुल 2 लाख 77 हजार रुपये कीमत के चोरी के जेवर और अन्य सामान बरामद किए गए। बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में नकबजनी, चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त व त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भाटापारा शहर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवर व नगदी चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। 

​घटना का संक्षिप्त विवरण:- ​प्रार्थिया मोनिका बतरा (निवासी- बजरंग वार्ड, भाटापारा) द्वारा थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 25.11.2026 की सुबह करीब 09:00 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर अपनी माता शांति बतरा को इलाज के लिए रायपुर लेकर गई थीं। रात करीब 09:30 बजे वापस लौटने पर घर का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर जाने पर रूम में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। ​अलमारी के अंदर रखे भूरे रंग के हैंड बैग में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा ₹1,50,000 नगदी गायब थे। जांच में पता चला कि अज्ञात चोर ने पड़ोसी के सूने घर का ताला तोड़कर वहां से प्रार्थिया के घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:- ​प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 366/2026, धारा 305(a),331(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ​विवेचना के दौरान संदेही विधि से संघर्षरत बालक के घर जाकर तस्दीक करने पर उसके एक प्लास्टिक की पन्नी में बंधी नगदी रकम व ज्वेलरी घर के गेट से अंदर फेंककर भागने की जानकारी मिली, जिसे विधिवत जप्त किया गया। तत्पश्चात दिनांक 27.11.2026 को विधि से संघर्षरत बालक को पूछताछ हेतु शामिल कर मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें उसने घटना दिनांक 25.11.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे प्रार्थिया के पड़ोसी के सूने घर का ताला पत्थर से तोड़कर अंदर जाने, दीवार पार कर प्रार्थिया के घर में घुसने तथा अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर व नगदी चोरी करने की बात स्वीकार की। ​साथ ही उसके द्वारा रेलवे कॉलोनी क्वार्टर के पीछे खाली प्लॉट में, अपने घर के कमरे में कुछ सामान व नगदी छिपाई थी और कुछ सामान और कहीं छुपाना बताया गया। विधि से संघर्षरत बालक की निशानदेही पर ₹77,000 नगदी सहित कुल ₹2,77,000 कीमत मूल्य का चोरी का माल गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। 

अभिरक्षा एवं न्यायिक कार्यवाही:- ​प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर प्रकरण में संलग्न की गई है। ​विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 28.11.2026 को विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Related posts