जनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा खद्दी पर्व धरती पूजा के अवसर पर ग्रामीणों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा प्रतिमाह छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आमजनों को शासन की योजनाओं, कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पत्रिका वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस धरती पूजा के अवसर पर दीपू बगीचा जशपुर में उपस्थित हुए ग्रामीणांे को जनमन पत्रिका सहित अन्य पत्रिकाओं का वितरण किया गया। युवाओं को भी पत्रिका का वितरण किया गया। युवाओं ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से  उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलती है। जिससे कि ज्ञान भी बढ़ता है और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जानकारी आसानी से मिल जाती है।

Related posts