10 वीं वाहिनी छ.स.बल “बी” कंपनी पंडरापाट में पदस्थ पी.सी. बेंजामिन कुजूर की बैरक की छत से गिरने से मृत्यु

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

10 वीं वाहिनी छ.स.बल “बी” कंपनी पंडरापाट में पदस्थ पी.सी. बेंजामिन कुजूर दिनांक 21.04.2022 के रात्रि लगभग 10:30 बजे सोने के लिये बैरक की छत पर गए थे, छत में सोते हुए अन्य कर्मचारी द्वारा उन्हें देखा गया था। आज दिनांक 22.04.2022 की प्रातः 06:30 बजे पी.सी. बेंजामिन कुजूर मृत अवस्था में सीढ़ी के नीचे पाए गए. संभवत: सीढ़ी से गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें पूर्व से मिर्गी की बीमारी थी एवं पहले भी कई बार गिर चुके हैं। सूचना पर चौकी पंडरापाट में धारा 174 जा.फौ. के अंतर्गत मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। पी.सी. बेंजामिन कुजूर का मूल निवास ग्राम घाघरा चौकी सोनक्यारी है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!