नव पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारियों को रक्षित केन्द्र जशपुर में 3 दिवसीय अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण एवं दक्षता उन्नयन के संबंध में दिया जा रहा प्रशिक्षण, विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा प्रशिक्षित

Advertisements
Advertisements

प्रशिक्षण कोर्स में 02 उप निरीक्षक, 22 सहायक उप निरीक्षक, 51 प्रधान आरक्षक शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले के थाना व चौकी में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी जो विगत दिनों आरक्षक से प्र.आर, प्र.आर. से सहायक उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुये हैं, उन सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को रक्षित केन्द्र जशपुर में दिनांक 22.04.2022 से 24.04.2022 तक 03 दिवसीय अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण एवं दक्षता उन्नयन, व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा, अनुशासन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षण के पश्चात् सभी विवेचकों का परीक्षा लिया जायेगा एवं प्राप्तांक की सर्विस बुक में इन्द्राज की जायेगी। उक्त प्रशिक्षण कोर्स में 02 उप निरीक्षक, 22 सहायक उप निरीक्षक, 51 प्रधान आरक्षक शामिल हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!