सरगुजा आयुक्त जी.आर.चुरेन्द्र ने मनोरा तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सरगुजा आयुक्त जी. आर.चुरेन्द्र ने आज मनोरा विकासखंड के तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करके राजस्व विभाग के लंबित, निराकृत लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आवेदनो ंकी भी जानकारी ली।  उन्होंने राजस्व अधिकारियों को बटाकंन, सीमांकन, नामांत्रण, आरबीसी 6-4, जाति निवास व अन्य आवेदनों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान गंभीरता से करें  और कोर्ट लगाकर पक्षकारों को पेशी की तारीख देकर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने एक वर्ष से दो वर्ष तक के आवेदनों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए कहा है। 

Related posts