जशपुर जिले के ग्राम पंचायतों में साइन बोर्ड लगाकर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार प्रसार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को दूरस्थ अंचल के लोगों तक पहुंचाने के लिए जशपुर जिले के सभी विकास खंड के ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के तहत सनबोर्ड लगाया गया है। पंचायत विभाग के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार जशपुर विकास खंड के ग्राम गिरांग के पंचायत भवन कुनकुरी विकास खंड के कलिबा ग्राम पंचायत भवन और फरसाबहार के ग्राम पंचायतों में भी सनबोर्ड लगाया गया है। गांव में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी उद्देश्य जिन जगहों पर लोगों का आवागमन अधिक होता है। उन जगहों पर बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरुवा बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, वनोपज खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण योजना शामिल हैं। जिनका जिले में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!