प्रदेश के सविंदा कर्मचारियों को बर्बरता से पिटवाना कांग्रेस सरकार की कायरता है : भाजपा

Advertisements
Advertisements

प्रदेश के युवाओं को पीटने वाली कांग्रेस सरकार का अंत नजदीक – विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश की राजधानी में पिछले कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया है।श्री साय ने कहा प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा पीटा जाना बेहद दुर्भाग्यजनक है।

गांधीवादी तरीके से कांग्रेस सरकार को अपनी मांगो से अवगत कराना ,सरकार द्वारा किए वादों को उन्हें याद दिलाना कोई पाप या अपराध  नही जो पुलिस से उन्हें बर्बरता से पिटवाया गया।श्री साय ने कांग्रेस सरकार से पूछा है क्या प्रदेश के युवा गुंडे थे जो इन्हें पीटा गया इनकी गलती क्या थी ? लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे आंदोलन को कुचलने का यह बेहद शर्मनाक तरीका है।

श्री साय ने कांग्रेस सरकार से कहा कि वो चुनाव से पहले इन युवाओं से किए अपने वादे को याद करे इन्हें 10 दिनों में नियमित करने का वादा किया गया था।  स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व टीएस बाबा ने संविदा कर्मचारियों से यह वादा किया था।  आज सरकार बने 1000 से ज्यादा दिन हो चुके है।राज्य सरकार को उनकी मांगे पूरी करनी चाहिए लेकिन वह उनके साथ बर्बरता से पेश आ रही है, यही कांग्रेस का असली चरित्र है।श्री साय ने कहा प्रदेश के युवाओं को ठगने वाली उनके साथ बर्बरता करने वाली इस कांग्रेस सरकार का अंत नजदीक है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!