अंग्रेजों ने भारतीय लोगों की आवाज दबाने रौलेट एक्ट बनाया था, प्रदेश में भूपेश वही काम कर रहे है : भाजपा

Advertisements
Advertisements

अंग्रेजों के रौलेट एक्ट जैसा भूपेश एक्ट वापिस लिया जाए नहीं तो पाटन में धरना देगी भाजपा – विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

गृह विभाग के रैली, जुलूस और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए नए नियमों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताया है। श्री साय ने कहा जैसे अंग्रेजों ने भारत के लोगों की आवाज को दबाने रौलट एक्ट लागू किया तब लोगों को इकठ्ठा होने की मनाही थी, कोई प्रदर्शन करना अपराध था, वही हालात भूपेश सरकार ने निर्मित कर दिए है , ऐसी तानाशाही को खतम करवाने ही गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था।

श्री साय ने कहा आज के हालात जोगी शासन काल से भी बुरे हैं, जनता बेहाल है उस पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार ऐसे काले कानून बनाती रही तो भाजपा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में जाकर प्रदर्शन करने मजबूर होगी। श्री साय ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार बेहद डरपोक है वो अपने खिलाफ कही जाने वाली हर बात को सुनने पर असहज हो जाती है, इसीलिए हर उस आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है जो राज्य सरकार के खिलाफ है।

श्री साय ने कहा पहले विद्युत कर्मचारियों पर बर्बरता फिर किसानों के आंदोलन के टेंट उखाड़े जाना और अब राजनीतिक और सामाजिक रैली जुलूस के लिए निकाले गए नए नियम इस बात की पुष्टि करते हैं कि कांग्रेस सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही रह गया और वो लोगों से संविधान द्वारा दिए अभिव्यक्ति के अधिकार को छीनना चाहती है। इससे पहले भी सरकार में ऐसे सभी लोगों को जेल में ठूंस दिया है, जिन्होंने सोशल मीडिया तक में राज्य सरकार की आलोचना की है।श्री साय ने कहा कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में  अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जाना एक दमनकारी कृत्य है जिसे जनता कभी नही भूलेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!