केन्द्रीय मंत्री श्री पाण्डेय ने बांसशिल्प एवं सी-मार्ट का किया अवलोकन, बांसशिल्पियों एवं महिला समूह के सदस्यों से की बातचीत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर

केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज जिला मुख्यालय में संचालित बांस शिल्प और सी-मार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री श्री पाण्डेय ने बांसशिल्पियों से आत्मीय बातचीत की और उनके द्वारा तैयार की जाने वाली सामग्री, विक्रय हेतु बाजार की उपलब्धता, बांस की उपलब्धता, प्राप्त होने वाली आमदनी, प्रशिक्षण की व्यवस्था आदि के बारे में पूछा। उन्होंने जिले में निर्मित होने वाली प्राचीन संस्कृति और कलाकृति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें और बांस शिल्पियों की बेहतरी एवं आय में वृद्धि करने हेतु प्रयास करें।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ पाण्डेय ने सी-मार्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से बातचीत भी की। इस मौके पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, सांसद श्री अरूण साव, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप, पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!