बड़ी ख़बर : झारखंड राज्य पंचायत चुनाव 2022 शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु अन्तर्राज्यीय बैठक रक्षित आरक्षी केन्द्र परिसर जशपुर में की गई आयोजित

Advertisements
Advertisements

इस बैठक में जशपुर जिले के पुलिस अधिकारीगण, पड़ोसी राज्य झारखंड के जिला गुमला, सिमडेगा के पुलिस अधिकारीगण एवं सी.आर.पी.एफ. के अधिकारीगण हुए सम्मिलित,

पुलिस उप महानिरीक्षक रांची अनीश गुप्ता (भा.पु.से.) अन्तर्राज्यीय मीटिंग में ऑनलाईन हुए सम्मिलित,

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मीटिंग में छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्य के बीच अन्तर्राज्यीय चेक नाका, संयुक्त नक्सली अभियान, महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान, अवैध शराब/अवैध हथियार के संबंध में संयुक्त छापामारी, सीमावर्ती मतदान केन्द्र की संवेदनशीलता एवं आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई.

झारखंड राज्य पंचायत चुनाव-2022 शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु अन्तर्राज्यीय बैठक दिनांक 26.04.2022 को रक्षित आरक्षी केन्द्र परिसर जशपुर में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक गुमला श्री ऐहतेशाम वकारिब (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्री सौरभ (भा.पु.से.), सी.आर.पी.एफ. टूआईसी श्री के.के. कनिहार, श्री सुनील, श्री प्रवीण मोरे, अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. कुनकुरी श्री मनीष कुंवर, एस.डी.ओ.पी. चैनपुर श्री सिरिल मरांडे, उप पुलिस अधीक्षक श्री परतस बरूआ, आर.एस.एम. श्री प्रणव कुमार, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेष देवांगन, निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, थाना प्रभारी चैनपुर श्री बैजू उरांव उपस्थित थे, उक्त मीटिंग में पुलिस उप महानिरीक्षक रांची श्री अनीश गुप्ता (भा.पु.से.) ऑनलाईन सम्मिलित हुये थे।

मीटिंग में छत्तीसगढ़ एवं झारखंड राज्य के बीच अन्तर्राज्यीय चेक नाका, संयुक्त नक्सली अभियान, महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान, अवैध शराब/अवैध हथियार के संबंध में संयुक्त छापामारी, सीमावर्ती मतदान केन्द्र की संवेदनशीलता एवं आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी अन्य राज्यों/जिलों से साझा कर प्रभावी कार्यवाही करने की चर्चा की गई। सीमावर्ती राज्यों से तस्कर द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी कर अन्य जिलों/राज्यों में ले जाया जाता है, इस पर रोक लगाने हेतु कहा गया। क्षेत्र में घटित विभिन्न अपराधों में आपसी समन्वय स्थापित कर अपराधियों की पतासाजी कर त्वरित निराकरण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!