जिला पंचायत में रायगढ़ के वीर शहीदों को किया गया नमन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

रायगढ़, जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन बैठक के दौरान रायगढ़ जिले के वे वीर शहीद जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनके सम्मान में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं अन्य सभी सदस्य गण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्मरण कर उन्हें नमन किया।

आज जिला पंचायत सभा कक्ष में स्व. सुभाष बेहरा सण्डा बरमकेला, स्व लक्ष्मीनारायण राठिया जमरगीडीह धरमजयगढ़, स्व. बीर सिंह श्रीवास कपिस्दा ब सारंगढ़, एवं राघव राम ओझा 6वी वाहिनी छ.स. बल रायगढ़, स्व. सुख साय भगत पिपराही लैलूंगा, स्व. शिव कुमार सिदार तिल्दा, चिखली पुसौर, स्व. तनिक लाल पटेल चुहकीमार छाल धरमजयगढ़, स्व. पंचराम भगत राजपुर लैलूंगा, स्व. राजाराम एक्का कमराई-सोनाजोरी धरमजयगढ़, स्व. गीतराम राठिया सिंघनपुर भूपदेवपुर रायगढ़, जो कि सभी आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक प्लाटून कमांडर, प्लाटून कमांडर जैसे पदों पर अपनी अमूल्य सेवायें प्रदान की है, इन वीर शहीदों का स्मरण किया गया।

सभी शहीद विभिन्न नक्सली घटनाओं में उनसे लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे। इन सभी शहीदों के सम्मान में जिला पंचायत रायगढ़ परिसर में इनके चित्रों का अनावरण भी किया गया तथा शहीदों की बहादुरी एवं गौरव पूर्ण वीरगाथा का वर्णन किया गया जिससे कि आने वाली पीढिय़ों के युवा एवं जनता में उनके प्रति सम्मान व देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत की जा सके।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!