मनोरा एवं कांसाबेल में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विधिवत रूप से माटी पूजन कर धरती माता की रक्षा की ली गयी शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले के  सभी विकासखंडों एवं  पंचायत स्तर पर माटी पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिले के मनोरा एवं कांसाबेल जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विधिवत रूप से माटी पूजन कर धरती माता की रक्षा की शपथ ली गई।

कार्यक्रम में स्वसहायता समूह एवं गौठान समितियों के सदस्यगण एवं किसान शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का भी वाचन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए जैविक खाद के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई एवं किसानों से अपील की गई के वे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts