जवान की शहादत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक, प्रदेश सरकार के पास नक्सलियों के खिलाफ कोई रणनीति नहीं : विष्णुदेव साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नारायपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए नक्सली हिंसा में शहीद जवान को विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की है और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सर्चिंग ऑपरेशन में निकले पुलिस के जवानों पर अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में कांकेर जिला के निवासी जवान सालिकराम शहीद हो गए तथा कई जवान घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेने की कोई मजबूत नीति ही नहीं है और यही कारण है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है तब से नक्सली जंगल से शहर की ओर रूख़ कर रहे हैं और लगातार इस तरह से वारदात को अंजाम दे रहे है इससे भय का वातावरण व्याप्त हो रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!