पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जशपुर जिले में पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी 31 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

उप संचालक कृषि ने सभी वरिष्ठ कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीकृत समस्त पात्र किसानों को योजना का लाभ देने के हेतु विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत केवाईसी  31 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करे।  साथ ही योजनांतर्गत जिले के केवाईसी के उपरांत प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि को प्रतिदिन 4 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। 

Related posts