जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती डहरिया की उपस्थिति में मनोरा व कुनकुरी के आश्रम छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश श्रीमती गीता नेवारे एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेश कुमार राज के द्वारा विगत दिवस विकास खण्ड मनोरा के ग्राम करदना स्थित अनुसुचित जाति कल्याण आश्रम एवं कुनकुरी के नारायणपुर स्थित बालक छात्रावास  का निरीक्षण किया गया एवं  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर उपस्थित बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी। इस दौरान श्रीमती डहरिया द्वारा मोटर व्हिकल एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत विधिक जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्रीमती नेवारे द्वारा भरण-पोषण आदि की जानकारी तथा श्री महेश कुमार  द्वारा प्रताड़ना एवं आबकारी अधिनियम आदि की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही  थाना प्रभारी नारायणपुर के श्री चौहान द्वारा ट्राफिक के नियमों की जानकारी प्रदान कर बच्चों की जिज्ञासा का समाधान  एवं उनका मार्गदर्शन भी किया गया।

Related posts