संकल्प कुनकुरी की दो छात्राओं ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में बनाया स्थान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

इस वर्ष आयोजित हुई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं की परीक्षा में शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी की दो छात्राओं अनीशा एक्का (97 प्रतिशत) तथा विभा रानी यादव(96..83 प्रतिशत) ने टॉप 10 में स्थान बनाकर न केवल अपनी संस्था बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।संकल्प कुनकुरी के बच्चों द्वारा पहली बार बोर्ड परीक्षा दी गई थी और पहले ही प्रयास में दो छात्राओं ने टॉप 10 में स्थान बनाकर सिद्ध कर दिया है कि यदि उचित वातावरण और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण अंचलों के बच्चे भी अपना लोहा मनवा सकते हैं।

इस सफलता पर माननीय विधायक कुनकुरी एवं संकल्प कुनकुरी के सूत्रधार एवं संरक्षक यू डी मिंज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल, डी ई ओ जयकुमार प्रसाद,यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता,विकास खंड अधिकारी कुनकुरी एस आर साव और संकल्प कुनकुरी के प्राचार्य वाई आर कैवर्त ने भी सभी सफल बच्चों एवं संकल्प कुनकुरी के शिक्षक शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!