अकलतरा शहर में यातायात व्यवस्था : जांजगीर चाम्पा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को दी गयी समझाईश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 14 मई 22 को अकलतरा शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्व में थाना अकलतरा परिसर में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक अमला तथा नगर के व्यापारी गण उपस्थित थे, बैठक में यातायात संबंधी विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा किया गया था।

अकलतरा शहर शास्त्री चौक से स्टेशन रोड एवम मुख्य मार्ग में स्थित दुकानों के बाहर समान रखने वाले व्यापारियों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने सहयोग करने अपील किया गया।

दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों को दुकान संचालकों को व्यवस्थित पार्किंग करवाकर रखने समझाईश दिया गया। जिससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त व चालू रहे।

मेन मार्केट में बेतरतीब संचालित ठेलों, गुमटियों को शासन द्वारा निर्धारित स्थान पर संचालित करने हिदायत प्रशासनिक अमला द्वारा व्यापारियों को दिया गया।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने हेतु यातायात पुलिस द्वारा आम जनता से अपील किया गया कि यातायात नियमों का पालन करे और आवश्यक दस्तावेज वाहन चलाते समय अपने  पास रखे।

यह कार्यवाही यातायात शाखा जांजगीर-चांपा के उप पुलिस अधीक्षक  संदीप मित्तल व थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक लखेश केंवट तथा प्रशासनिक टीम द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!