जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकत की है। जिसमें पानी में डूबने से दुलदुला तहसील के ग्राम ठुठीअम्बा निवासी सुबल राम भगत पिता भगनु राम भगत की मृत्यु 30 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के पुत्र देवव्रत भगत हेतु 4 लाख एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम नारायणपुर निवासी आयंत कुमार पिता शिवकुमार की मृत्यु 11 फरवरी 2022 को जाने पर मृतक के पिता शिवकुमार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts