राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री ने राशि अंतरण किया, रायपुर जिले के 1 लाख 24 हजार 674 किसानों को उनके बैंक खातों में 77 करोड 97 लाख 47 हजार रुपए प्रदाय

Advertisements
Advertisements

कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत जिले  में 37 हजार 192 हितग्राही को 7 करोड़ 43 लाख 84 हजार रुपए प्रदाय

जिले के 1 हजार 566 पशुपालको को 26 लाख 45 हजार रुपए प्रदाय

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे राशि का अंतरण किया। रायपुर के सांइस कॉलेज ऑडिटोरियम में विडियों क्रान्फेसिंग का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इन  योजनाओं के माध्यम से राशि अंतरण के साथ ऑडिटोरियम में उपस्थित किसानों और नागरिकों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रायपुर जिले के 1 लाख 24 हजार 674 किसानों को उनके बैंक खातों में 77 करोड 97 लाख 47 हजार की राशि अंतरित की गई।इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत रायपुर जिले के 37 हजार 192 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में 2 हजार प्रति परिवार के हिसाब से 7 करोड़ 43 लाख 84 हजार रुपए की राशि अंतरित की। इसी तरह जिले के 1 हजार 566 पशुपालको को 26 लाख 45 हजार रुपए की राशि दी गई।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया,अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू,धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, बीरगांव नगर निगम के महापौर श्री नन्दलाल देवांगन, रायपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष  श्री पंकज शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न हिस्से से आए किसानों ने अपने विचार व्यक्त किए।इस तारतम्य में किसान श्री नोहर यादव ने  कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल के निर्णय से किसान,मजदूर और महिलाओं को लाभ मिला है।आज किसान न्याय योजना के तहत अंतरित किए गए राशि 24 हजार रुपए तत्काल मेरे खाते आ गया है।

फसल चक्र परिवर्तन करने वाले ग्राम पथरी के श्री श्याम बघेल ने बताया कि जैविक खेती से लोगो को रोगों से बचाया जा सकता है।सभी किसान अपने लिए और परिवार को स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए जैविक खेती को प्राथमिकता दे।

इसी तरह ग्राम तांदुल के किसान श्री केशव लाल टंडन ने बताया कि वह 4 एकड़ की जमीन पर जैविक खेती करते है।सामान्य धान के बदले सुगंधित धान का उत्पादन किया।सरकार द्वारा फसल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रति एकड़ 10 हजार रुपए दिया जा रहा है।जैविक फसल के सेवन से स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

परसदा अभनपुर के सीताराम साहू ने राजेंद्र कस्तूरी धान का उत्पादन किया।उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्री भूपेश सरकार का धन्यवाद किया।

इसी तरह ग्राम कुर्रा के किसान श्री अनिल नायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों के साथ मजदूर और महिलाओं को लाभ मिल रहा है।किसान परंपरागत धान की फसल लेने के बदले फसल का परिवर्तन कर मिट्टी की उर्वरता क्षमता को बढ़ाएगा।इससे आमदनी में भी वृद्धि होगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!