चेकडेम के भूमि पूजन में पहुचे जशपुर विधायक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत पिराई में विधायक विनय भगत ने 49 लाख 23 हजार की लागत से चेक डेम निर्माण हेतु भूमि पूजन कर कार्यप्रांरभ किया। विधायक विनय भगत ने कहा कि ग्राम में पानी की समस्या है इसकी जानकारी होते ही मुख्यमन्त्री श्री भूपेश बघेल जी से डेम की मांग की गई जिस पर तत्काल अमल करते हुए बड़ा छिपाताला में 49 लाख 23 हजार की लागत से चेक डेम की स्वीकृति मिल गई।

उन्होंने कहा कि  चेक डेम बनने के बाद पूरे  ग्रामवासियों के साथ साथ आस पास के ग्रामीणों को भरपूर पानी मिलेगा। जिससे किसानों को खेती किसानी हेतु पर्याप्त पानी की उपलब्धता हो सकेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में सूरज चौरसिया, मनमोहन भगत, राहुल गुप्ता ,सतीश गुप्ता मंगल पांडे ,सरपंच मेरी तिग्गा, क्षमा मिंज,प्रतिमा लकड़ा,सचिव रेखा गुप्ता, हर्ष कुजूर, आशा कुजूर, इशाक बाखला,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts