जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आथर््ािक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से दुलदुला तहसील के ग्राम दुलदुला निवासी छाया बाई वल्द मधुसूदन राम की मृत्यु 10 अपै्रल 2019 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता मधुसूदन राम हेतु 4 लाख तथा दुलदुला तहसील के ग्राम चराईडाड़ निवासी रूझो बाई की मृत्यु 16 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र मनधर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts