कांग्रेस ने उठाया सवाल : झीरम घाटी कांड के षड्यंत्रकारियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण ?

Advertisements
Advertisements

भाजपा सरकार में रहते झीरम घाटी कांड के सच को दबाते रही, अब विपक्ष में भी सच को दबाने न्यायालय का ले रही सहारा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,    रायपुर

झीरम घाटी कांड में शहीद कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं एवं सुरक्षाकर्मीयों को श्रद्धांजलि अपर्ति करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहां कि भाजपा नहीं चाहती कि झीरम घाटी कांड के षड्यंत्रकारियों को सजा मिले और पीड़ित पक्ष को न्याय मिले। भाजपा जब सरकार में थी तब झीरम घाटी कांड के सच को उजागर होने से रोकते रही है और आज जब विपक्ष में है तब भी झीरम घाटी कांड के षड्यंत्रकारियों को बचाने न्यायालय का सहारा ले रही है। झीरम घाटी कांड के बाद केंद्र में मोदी की सरकार बनी और एनआईए की जांच को प्रभावित किया गया. राज्य में रमन सिंह की सरकार ने सीबीआई जांच नही होने दी। जांच आयोग के जांच को भी प्रभावित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद झीरम घाटी कांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया तब एनआईए ने फाइल नही दिया और जब राज्य सरकार ने झीरम घाटी कांड की जांच कर रहे आयोग के जांच में 8 नए बिंदु जोड़े और कार्यकाल को बढ़ाया तब भी जांच को रोकने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक न्यायालय का सहारा लिये और न्यायालय ने वर्तमान स्थिति में जांच को रोक दिया है। इससे भाजपा की मंशा स्पष्ट समझ में आती है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। भाजपा के नेता लाख षड्यंत्र कर ले लेकिन झीरम घाटी कांड के सच को आने से रोक नहीं पाएंगे. झीरम घाटी कांड के षड्यंत्रकारी सलाखों के पीछे होंगे पीड़ितों को न्याय मिलेगा और भाजपा के मंसूबे भी जनता के बीच उजागर होंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम  घाटी कांड के षड्यंत्रकारियों की भाजपा नेताओं का संरक्षण है इसीलिए इस घटना के 9  साल बीत जाने के बाद भी पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल पाया है। झीरम घाटी कांड का सच सामने आने से पूर्व की रमन सरकार की कारगुजारी का पर्दाफाश हो जाएगी और षड्यंत्रकारियों से भाजपा के किस नेता के साथ सम्बंध है ? यह भी छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को पता चल जायेगा। 2013 में डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा निकाल रहे थे दूसरी ओर कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रमन भाजपा सरकार के कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता, कुशासन के खिलाफ परिवर्तन की मांग को लेकर निकाली थी, कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा को मिल रहे भारी जन समर्थन से भाजपा घबराई हुई थी।उसी दौरान झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड हुआ, जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओ एवं सुरक्षाकर्मियों की शहादत हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनी और रमन सिंह मुख्यमंत्री बने थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!