जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी मृतक कुंवर कुजूर पिता धनमसी कुजूर की मृत्यु 02 मई 2021 को  हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी रमनी भगत हेतु 4 लाख एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम रजौटी निवासी  क्लारा खलखो की मृत्यु  16 दिसम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति बेनेदिक खलखो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts