डायल 112 बन रहा वरदान, दर्द से कराहती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है कि सेंट्रलाइज कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पर कटघोरा कोबरा 1 की टीम तत्काल रवाना होकर कॉलर के बताए हुए पते पर ग्राम बंचर सब स्टेशन मोहल्ला, मेन रोड से अंदर  पहुंच कर प्रसव पीड़ित महिला के घर गए, जाकर देखा कि एक महिला जिसका नाम भारती पटेल पति भानु प्रकाश पटेल उम्र 26 वर्ष जाति पटेल जोकि प्रसव पीड़ा दर्द से तड़प रही थी। ईआरवी टीम के स्टाफ के द्वारा उक्त प्रसव पीड़ित महिला को घर परिवार के लोगों और गांव की मितानिन के साथ इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के लिए निकले।

गांव से लगभग 08 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने से ईआरवी वाहन को रात्रि अंधेरे में ही सुरक्षित जगह देख रोका गया गांव की मितानिन व परिजन की मदद से ईआरवी वाहन के अंदर ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। महिला ने स्वस्थ शीशु (लड़का) को जन्म दिया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। बाद प्रसव के जच्चा बच्चा दोनों को परिवार वालों के साथ इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा जच्चा बच्चा दोनों को स्वास्थ्य होना बताया गया।

मितानिन रमिला बाई कंवर एवं परिवार वालों ने बताया कि रात्रि में की साधन न मिलने से 112 से मदद मांगी जो, रात्रि में ही मदद के लिए आए और प्रसव पीड़ित महिला को सही सलामत हॉस्पिटल तक पहुंचाए कह कर घर परिवार के लोगों ने 112  की काफी सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

लोकेशन            –     कटघोरा कोबरा-01

इवेंट नम्बर   –     MKB 30-05/2022/03

घटना समय   –     12,40AM(रात्रि)

घटना स्थान   –     ग्राम बंचर सबस्टेशन मोहल्ला                                                                                                          

थाना        –     कटघोरा

जिला        –     कोरबा (छत्तीसगढ़)

ERV स्टाफ    –     269-रूपम सिंह राजपूत

चालक       –     नरेश दास महंत

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!