कुनकुरी बस स्टैण्ड में भाजयुमों के साथ नगरवासियों ने दी दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि, रखा दो मिनट का मौन

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

कुनकुरी. भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल कुनकुरी द्वारा नगर के बस स्टैण्ड में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ नगरवासियों ने दिवंगत छोटू बाबा को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांती के लिये दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, असलम आजाद, सेराज राही, ओम शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके निधन को पार्टी एवं जशपुर राजपरिवार के साथ समस्त प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने अपने संस्मरणों के माध्यम से उनके साथ बिताये समय को याद भी किया। असमय हुए उनके निधन से उनके समर्थकों में भारी शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा का संचालन संकेत पैंकरा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव कुमार बंग, सुदबल यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्र, भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा, नितेश पारीक, भुपेन्द्र गुप्ता, रमेश बजाज, बसंत रारा, मनौवर आजाद आदि के साथ नगर के गणमान्य महिला पुरूषों ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी।     

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!