दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव के परिजनों से मिलकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने प्रकट की अपनी संवेदना एवं दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

छोटू बाबा के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। श्री सिंह ने कहा कि हम सबके लिये इनका निधन अपूरणीय क्षति है। जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की। छत्तीसगढ़ में भाजपा को मजबूती प्रदान करने में जूदेव परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी कमी कोई पूरी नही कर सकता है। युद्धवीर सिंह का निधन जूदेव परिवार के साथ सम्पूर्ण भाजपा एवं प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव भी सौंदान सिंह को अपना राजनैतिक गुरू माना करते थे।

जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह, सांसद गोमती साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्णा राय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिलाध्यक्ष भाजपा रोहित साय, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश नंदे, जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, उपेन्द्र यादव, राजू गुप्ता, रजनी प्रधान, शंकर गुप्ता, वरुण जैन, देवधन नायक, सुनील अग्रवाल, नितिन राय, गोविंद भगत, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, शारदा प्रधान, दीपक अंधारे, राजकुमार गुप्ता, अरविंद भगत, सज्जू खान सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!