वरीष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सरमा में लगाया गया संगवारी पुलिस चलित थाना

महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में विस्तार से किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

आज दिनांक 30 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत सरमा  में लगाया गया, जिसमें गांव के आम जनता महिला पुरुष करीबन 25 से 30 की संख्या में उपस्थित रहे.

जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा प्रमुख रूप से तनेरा से कोरबी तक की निर्माणाधीन रोड के समय पर नहीं बन पाने के कारण आम लोगों में ठेकेदार के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त होना बताएं तथा माह जून के प्रथम सप्ताह में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में आश्वासन देकर उग्र आंदोलन करने की बात भी उनके द्वारा कही गई जिन्हें शांतिपूर्वक बैठकर रोड की समस्या का समाधान कराने की समझाईश दी गई। उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में विस्तार से समझाईश एवं  सुझाव दिया गया। चलित थाना सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।

Related posts