जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम गरईंबंध निवासी साधू साय वल्द शोभरन साय की मृत्यु 02 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के  पुत्र दिलीप कुमार हेतु 4 लाख,  बगीचा तहसील के ग्राम भितघरा निवासी बिफनाथ पिता मोहन राम की मृत्यु 18 मई 2021 को जाने पर मृतक के पिता मोहन राम हेतु 4 लाख एवं बगीचा तहसील के ठेपा राम पिता भोला राम की मृत्यु 30 जून 2021 को हो जाने पर मृतक की पत्नी एतवारी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts