लाईवलीहुड कॉलेज में विभिन्न कोर्स के प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में वर्ष 2022-23 हेतु पंजीकृत कोर्स रिटेल सेल्स एसोसिएट, फिल्ड सेल्स एक्जीक्युटिव, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, सिविंग मशीन ऑपरेटर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, मल्टीकुजिन कुक, तथा वेल्डर कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि उक्त पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक हितग्राही 01 जून 2022 से प्रातः10 बजे से 5.30 बजे के मध्य लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रथम पंजीयन कराने वाले हितग्राही को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए लाईवलीहुड कॉीेज जशपुर में डोड़काचौरा, गम्हरिया में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts