विश्व सायकिल दिवस पर विकासखंडों में सायकिल रैली का आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार)  के तत्वाधान में विश्व सायकिल दिवस पर 3 जून 2022 को सायकिल रैली का आयोजन सभी विकासखंडों में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली में मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय श्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर, 75 ऐतिहासिक शहर एवं विकासखंड स्तर पर होगा। नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव के जिला युवा अधिकारी श्री देवेश कुमार ने जिले के सभी युवा-युवतियों मंडल के सदस्यों को विश्व सायकिल दिवस के अवसर पर सायकिल रैली में अपने-अपने विकासखंड में शामिल होने की अपील की है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!