श्रम विभाग की योजना का लाभ लेकर भोली यादव को मिला 1 लाख रुपये

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से निरंतर हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। इसी कडी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुडुकेला निवासी श्री राजकुमार यादव पिता धनंजय यादव की मृत्यु हो जाने पर राजकुमार के उत्तराधिकारी  भोली यादव को योजनांतर्गत 1 लाख रुपए प्रदान किया गया।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त राशि योजनांतर्गत सामान्य मृत्यु होने पर दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु पात्र हितग्राहियों से पंजीयन कराने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि आवश्यक दस्तावेज के साथ श्रम विभाग, लोक सेवा केन्द्र, व्हीएलई के माध्यम से पंजीयन करा सकते है।  इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कल्याण निरीक्षण अभिषे यादव  मोबाईल नंबर 9111122448 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!