अघोरेश्वर आश्रम सोगड़ा पहुँच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने टेका माथा

Advertisements
Advertisements

माँ काली सहित पूज्य गुरुपद बाबा सम्भव राम का लिया आशीर्वाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित बिलासपुर संभाग के भाजपा संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा स्थापित ग्राम सोगड़ा स्थित अघोरेश्वर आश्रम पहुँच माँ काली सहित पूज्य गुरुपद बाबा सम्भव राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का 15 जून तक जनसंपर्क अभियान चलेगा। इस अभियान का शुभारम्भ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा पूज्य गुरुपद बाबा सम्भव राम जी से आशीर्वाद प्राप्त कर किया गया। इस दौरान बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिंहा व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!