विश्व पर्यावरण दिवस: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण, जशपुर जिले के विविध स्थानों में किया गया पौधरोपण

Advertisements
Advertisements

संसदीय सचिव श्री  मिंज ने मयाली में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेत पेड़ लगाने के लिए किया प्रोत्साहित

पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध – संसदीय सचिव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से  जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विविध स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम जनों को दिया गया।

इसी कड़ी में आज कुनकुरी जनपद के मयाली में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कुनकुरी विधायकयू. डी. मिंज एवं वन विभाग की टीम द्वारा लगभग 2000 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये गए। इसी प्रकार जशपुरनगर के बांकी नदी तट पर उप वनमण्डलाधिकारी श्री करण सिंह  सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तट पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर  जिला प्रशासन एवं वन विभाग की टीम सहित अन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधी उपस्थित थे।

वृक्षारोपण  करते हुए संसदीय सचिव श्री  मिंज ने  कहा कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में पेड़ो का अत्याधिक महत्व है। सभी को अपने घर के आस-पास, गांव-शहर के बाहर अनुपयोगी जमीन पर, जंगल के बाहर खाली पड़ी जमीन पर, नदी के किनारे, किसानों के खेतों की मेड़ो पर व्यवस्थित रूप से फलदार, इमारती, गैर इमारती एवं आयुर्वेद महत्व के  पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण के बचाने में अपना योगदान दे सकते है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से पर्यावरण सरंक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उसकी रक्षा करने का आग्रह किया। साथ ही जिले के किलकिला, दुलदुला, बगीचा सहित सभी वन परिक्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!