भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा-कांकेर में आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व की गई घोषणा एक नज़र में ..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

विधानसभा-कांकेर दिनांक: 05 जून 2022

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ किया।

             मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 15.37 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया।

             मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय कांकेर में अधिकारियों की बैठक लेकर अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

             मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी 109 करोड़ रूपए के 88 विकास कार्यों की सौगात।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थित शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद गुण्डाधूर वर्ष 1910 में बस्तर में आदिवासी समाज के आंदोलन ‘‘भूमकाल’’ का नेतृत्व करने वाले गुण्डाधूर इतिहास के नायक हैं।

             मुख्यमंत्री ने कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम के ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, राज्य और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की।

             भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की और उनकी तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया।

             मुख्यमंत्री ने कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम पंचायत पहुंचकर आंगनबाड़ी केन्द्र के नन्हें बच्चों से की मुलाकात। बच्चों ने सुनाई कविताएं। आंगनबाड़ी और रसोई में खाने का किया निरीक्षण।

             मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम के गौठान का निरीक्षण किया और वहां काजू का पौधा रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने की बात कही।

             कांकेर भेंट-मुलाकात में सुरेश पटेल, रिसेवाड़ा ने बताया कि ढाई लाख कर्ज माफ हुआ है, आठ एकड़ जमीन हैं। धान और सब्जी-भाजी भी लगाते हैं, राजीव गांधी न्याय योजना में 25 हजार रूपए की पहली किश्त आई है। सुरेश ने बताया कि इन पैसों से खेत में घेरा करा दिया है।

             मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्र में एक नन्हीं बच्ची को प्यार दुलार करके गोद में उठाया। बच्ची जैसे ही मुख्यमंत्री की गोद में पहुंची उसने मुख्यमंत्री का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसने तो सीधा मुख्यमंत्री का ही कॉलर पकड़ लिया और जमकर ठहाके लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने हाथों के पंजे पर उठा लिया और अपने हाथों से चॉकलेट भी खिलाया।

             गंगा राम ने बताया कि मेरा बच्चा 4 साल का है, अब ये चल नहीं पा रहा है, आर्थिक मदद की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज निःशुल्क मिल जाएगा।

             राधिका पाण्डेय ने बताया कि बेटी लावण्या का वजन कराने पर पता चला कि वो कमजोर है, आंगनबाड़ी से दलिया मिलता है, गर्म खाना भी मिलता है, अब बेटी स्वस्थ्य हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों मजबूत रहेंगे तभी छत्तीसगढ़ मजबूत रहेगा।

             गणेशनाथ जोगी ने बताया कि भूमिहीन न्याय योजना में मुझे पैसा नहीं मिला, आवेदन लगाया तो बताया कि दादा के नाम 6 एकड़ जमीन है, न तो भूमिहीन मान रहे हैं न ही भूमि स्वामी मान रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गंभीर समस्या है, कलेक्टर इसका निदान करेंगे।

             धमसिंह साहू ने बताया कि मेरी 4 एकड़ की जमीन थी, दूसरे ने 55 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लिया, कोर्ट ने आदेश दिया लेकिन तहसीलदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि तुम्हारी जमीन है तुम्हें कब्जा मिलेगा।

             रानी जैन ने बताया कि वह गौठान में काम करती है, 125 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया है और 49 हजार रूपए में खाते में बचा हुआ है, दो साल से एक एकड़ में सब्जियां उगा रहे हैं, एक लाख रूपए तक की सब्जियां बेची हैं। इन पैसों से बकरी और मुर्गी पालन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए बकरी शेड की स्वीकृति दी।

             बुजुर्ग विश्वनाथ सोरी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने धौराभाटा में गौठान बनाकर अच्छा काम किया है, सुबह झोला, साइकल लेकर गोबर बटोरता हूं और 50 किलो हो जाने पर बेचता हूं। अभी तक 70 क्विंटल गोबर बेच चुका हूं और 14 हजार रूपए का लाभ कमाया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी पत्नी के लिए भी कुछ खरीद दो।

             कांकेर भेंट-मुलाकात के दौरान डुमरपानी के चम्पूलाल सिंहा ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके गांव में फ्लोराईड युक्त पानी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं, ऐसी ही समस्या साईगांव में भी है। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा लिया और भेंट-मुलाकात खत्म होने के पहले ही डुमरपानी और साईगांव को दुधावा समूह योजना में शामिल भी कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव वालों को शुद्ध जल मिलेगा और  लोग स्वस्थ्य रहेंगे।

             भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सबीना नाम की महिला ने गीत के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में बताया और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सभी को ताली बजाकर गीत में साथ देने कहा।

             कविता ने कहा मेरे पापा भृत्य थे, मुख्यमंत्री ने मुझे कलर्क बना दिया, ऐसा होगा मैंने तो सपने में भी नहीं सोचा था। कांकेर के नरहरपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले बिरझूराम मटियारा ने 34 वर्षों से भृत्य के पद पर पदस्थ थे। उनका 5 बेटियों का दायित्व था, लेकिन गंभीर बीमारी की वजह से 22 अप्रैल 2022 को उनका निधन हो गया। बिरझू की बेटी कविता ने शासन के नियमों के तहत अनुकम्पा नियुक्ति के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया। आवेदन मिलने ही तत्काल कार्रवाई शुरू हुई और एक महीने के भीतर ही कविता को सहायक ग्रेड-3 की अनुकम्पा नियुक्ति दे दी गई। कविता अब चार बहनों के साथ मां की देखभाल कर पाएगी।

             कोदागांव भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री के लिए छिंद सल्फी और जामुन के पत्तों से सजाया गया मंच। सिल्फी के पत्तों से बनी सुन्दर जाली और सल्फी के फूलों से की गई सजावट।

             मुख्यमंत्री ने कोदागांव में ग्रामीण कृषक श्री गिरवर साहू के घर उनके साथ पंगत में बैठकर किया भोजन। भोजन में गुड़ और आम से बना आम गुरामी, भरवा करेला, जिरा भाजी दाल, उड़द दाल का बड़ा, रोटी, चावल, दही, भिण्डी और टमाटर की चटनी परोसी गई।

             मुख्यमंत्री का घर के द्वार पर छत्तीसगढ़ परंपरा अनुसार चौक पुराए पीढ़े पर तिलक लगाकर और श्रीफल भेंटकर परिवारजनों ने किया स्वागत। मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से मुलाकात कर घर की महिलाओं को साड़ी भेंट की। नन्हें होशित को दिया तोहफा। बालक प्रवीण ने मुख्यमंत्री को मुधरस से बना व्यंजन लोकटी भेंट किया।

             मुख्यमंत्री ने कोदागांव में 66 लाख रूपए की लागत के 12 देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.43 करोड़ रूपए की लागत से 22 देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन भी किया। देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के साथ ही सभी जगहों पर फेंसिंग और हैण्डपंप लगाए जाएंगे।

             कोदागांव भेंट-मुलाकात में किसान घसियाराम ने बताया कि 2004 में सिंचाई योजना में जमीन गई है, इमारती पेड़ कटवा दिए हैं, मुआवजा नहीं मिला है, जिस योजना में जमीन गया है वह योजना बंद हो गई है। मुख्यमंत्री ने जमीन के बदले जमीन लेने की पेशकश की पर किसान ने मुआवजा की मांग की। मुख्यमंत्री ने मुआवजा प्रकरण बनाने और जांच कर किसान को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

             भेंट-मुलाकात में सनत कुमार रावटे और प्रेमवती मंडावी ने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में 2 किश्त मिला है।

             गौठान समिति फागेश्वरी साहू ने बताया 486 क्विंटल खाद बनी है, एक लाख 40 हजार रूपए मिले हैं। प्रत्येक महिला को 14 हजार रूपए मिला है। अपनी बेटी के लिए कान की बालियां खरीदी हूं।

             परसोदा की तुलसीबाई ने बताया कि जमीन उसके नाम पर है, खेती दूसरा करता है, राशन भी नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को समस्या निराकरण के निर्देश दिए।

             कोकपुर ग्राम निवासी श्री पूरण सोनकर 7 एकड़ में खेती करते हैं, उनका 30 हजार रूपए का लोन माफ हुआ। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी लाभ मिला है, जो पैसा मिला उससे इलाज कराया।

             भेंट-मुलाकात में बड़ों के साथ बच्चों में भी उत्साह। कोदागांव में 5 वर्षीय रोहन साहू ने मुख्यमंत्री का वीडियो बनाया।

             मुख्यमंत्री द्वारा अनाथ मूक बधिर झमित का मेडिकल सर्टिफिकेट और पढ़ाई के लिए 2 लाख रूपए देने के निर्देश दिए।

             ग्राम बार देवरी की सरिता सोरी ने मांग की कि बार-बार आवेदन देने के बाद भी भाई कुमार सोरी के खेत में बिजली नहीं पहुंची है, तीन खम्बों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही खेत तक बिजली पहुंच जाएगी।

             मुख्यमंत्री कोदागांव भेंट-मुलाकात की समाप्ति पर लोगों से आवेदन लेने खुद जनता के बीच पहुंचे। उस दौरान कोदागांव निवासी दिव्यांग श्री रमेश साहू ने मुख्यमंत्री ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह दिव्यांगता की वजह से चलने में असमर्थ है, उसे एक ट्राईसायकिल की जरूरत है। मुख्यमंत्री की व्यथा सुनकर उसे अविलंब ट्राईसायकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

             कोदागांव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक योजना का फीडबैक लिया तब ग्रामीण गणेश साहू ने बड़े ही भोलेपन से बताया कि हाट बाजार क्लिनिक के गाड़ी आथे सर, आपके फोटो भी लगे हे गाड़ी म।

             मुख्यमंत्री ने कोदगांव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में नेत्रहीन देवंतीन को हर तरह से मदद करने का भरोसा दिलाया।

             मुख्यमंत्री ने कहा न्याय मिलेगा – कोदागांव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सोनवती बघेल और उनके पुत्र राजू बघेल ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। सोनबती ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति एनएमडीसी के रिटायर्ड कर्मचारी है। धोखे से उनका दस्खत लिया गया और शासकीय दस्तावेजों में दूसरी महिला को पत्नी दर्शाया है। बेटे राजू बघेल ने बताया कि यह मामला 2015 से लंबित है, अभी तक न्याय नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने सोनवती को भरोसा दिलाते हुए कहा – न्याय मिलेगा बहन जी।

             मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कांकेर जिला मुख्यालय में 49 लाख 99 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इसका संचालन कांकेश्वरी महिला कृषि उत्पादन कंपनी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बोहनी के तौर पर एक हजार रूपए दिए।

             मुख्यमंत्री ने कांकेर के मरीन ड्राइव कहे जाने वाले काकतीय राजाओं के बनाये ऐतिहासिक डड़िया तालाब का लोकार्पण किया। इससे कांकेर के मरीन ड्राइव की खूबसूरती और निखरी, ऊपर नीचे रोड पर ड्राइव करते हुए डड़िया तालाब का नजारा होगा शानदार। यहां रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर 230 मीटर का पाथवे तैयार किया गया है।

             मुख्यमंत्री ने कांकेर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल और प्रमुखों से की मुलाकात।

भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

विधानसभा- कांकेर दिनांक-05 जून 2022

बादल 

             डूमरपानी में 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा।

             सारण्डा साल्हेभाट सरोना मार्ग में स्थित कंकनाल पुलिया सेतु की घोषणा।

             सुरही नदी में नया पुल निर्माण की घोषणा।

             बादल में लैंपस खाद गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण की घोषणा।

             बादल मुख्य सड़क से पंचायत भवन एक किलोमीटर लम्बे सीसी रोड निर्माण की घोषणा।

             सरोना में पुलिस थाना की घोषणा।

             अमोड़ा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

             डूमरपानी और साईमुंडा गांव को दुधावा समूह योजना में शामिल करने की घोषणा।

कोदागांव 

             कोदागाँव के प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवॉल बनेगी।

             कोदागाँव से पंडरीपानी तक सड़क निर्माण।

             कोदागाँव में लो-वोल्टेज से मुक्ति के लिए नया ट्रान्सफॉर्मर लगाया जाएगा।

             कोदागाँव के खेल मैदान का समतलीकरण होगा।

             कोदागाँव ने गुडहर बांध का गहरीकरण होगा।

             घनेली कान्हार में चिन्हार नदी पर एनिकट बनेगा।

             तालाकुर्रा के डुब्ली बांध में नया पुल बनेगा।

             कोदागाँव में सोलर लाइट लगेगी।

कांकेर

             मुख्यमंत्री ने गोंडवाना समाज के लिए ग्राम भीरावाही में किचन-सह-भोजनालय निर्माण हेतु 49 लाख 44 हजार, गेट निर्माण हेतु 10 लाख 4 हजार की घोषणा, 2 नग हाई मास्ट लाइट हेतु 10 लाख रूपए की घोषणा की।

             हल्बा समाज ग्राम बरदेभाठा में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री ने कांकेर में देवार समाज के भवन हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की।

             पारधी समाज ग्राम घोटिया के भवन हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री ने कांकेर में कंडरा समाज के भवन हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की।

             आमाबेड़ा तहसील अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की खोलने की घोषणा की।

             दुर्गकोंदल में आदिवासी विश्रामगृह के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा की।

             दुर्गकोंदल में कन्या माध्यमिक शाला उन्नयन की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री ने शासकीय कृषि महाविद्यालय कांकेर का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामप्रसाद पोटाई के नाम पर करने की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के किए गए सर्वे में मिले 9623 शिक्षित पात्र युवाओं को उनकी योग्यतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद पर सीधी भर्ती करने की घोषणा की।  

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न सामाजिक प्रमुखों के साथ भेंट मुलाकात में राजस्थानी समाज को सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री ने गड़रिया समाज को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

             डडसेना समाज को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।

             सुरोहित कलार समाज के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।

             सर्व गांडा समाज को दस लाख रूपए की घोषणा की।

             देवांगन समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

             बंजारा समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

             गोस्वामी समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा।

             मुस्लिम समाज को सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!