हाथियों का कहर: कुनकुरी रेंज में दो जगह हुआ हाथियों का हमला, दो लोगो की मृत्यु, 5 दल में 40 से अधिक हाथी मचा रहे क्षेत्र में आतंक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

बीती रात कुनकुरी रेंज के अन्तर्गत दो ग्रामों में हाथियों द्वारा हमला करने की घटना का पता चला है दोनो ही घटनाओं में एक पुरूष व एक महिला की मृत्यु हो गई है। ग्राम कण्डोरा निवासी त्रिलोचन यादव भोर में लगभग 4 बजे घर की बाड़ी में बने शौचालय में हाथ धो रहे थे उसी समय दो नर दंतैल घुस आये और उनपर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुसरी घटना ग्राम जामचुवां के गिदाबहार की है जहां महिला रात में लाईट नही होने के कारण घर के खुले क्षेत्र में सो रही थी। घर के पास ही केला एवं कटहल का पेड होने के कारण हाथी वहां पहूंचे थे। जिसके बाद हाथियों ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के पति ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। महिला को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहूंच गई है। दोनो प्रकरणों में वन एवं पुलिस विभाग द्वारा अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में लगातार हाथियों का हमला जारी है। कुछ दिनों पूर्व भी कण्डोरा क्षेत्र के ही करमटोली ग्राम में हाथियों के हमले से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। सप्ताह भर में हाथी के हमले से अभी तक कुल तीन लोगो की मृत्यु हो गई है।

एसडीओ फॉरेस्ट नवीन निराला ने बताया कि कुनकुरी रेंज में 35 से 40 की संख्या में पांच स्थानों नारायणपुर, जामचुवां, कण्डोरा, ढ़ोंगाआम्बा, गिनाबहार में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!