हाथी विचरण क्षेत्रों में 3 हाथी गश्ती दल सक्रिय, प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टी कर रही है गश्ती

Advertisements
Advertisements

वन विभाग ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में मछली मारने या अन्य कार्य से न जाए

पक्के कठल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रखने के लिए कहा गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 40 हाथियों का दल विचरणरत है। जिसमें से कुछ हाथी अपने दल से अलग हो गये हैं जो काफी आक्रामक हैं, जिससे जनहानि, जनघायल, पशुहानि की घटनायें होने की संभावनाऐं अधिक होती है। इस हेतु 03 हाथी गश्ती दल सक्रिय है जो हाथी विचरण क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वर्तमान में 03 हाथी गश्ती दल ओर लगाई गई है। जो प्रातः 07.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक एवं सायं 06.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक लगातार कार्य करेगें।

वन विभाग द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि हाथी गश्ती दल द्वारा दिये गये समझाईशों व सूचना को माने। जिस स्थान पर हाथी विचरणरत है उस वन क्षेत्र में मछली मारने एवं अन्य कार्य हेतु वर्तमान में न जायें। जिस स्थान या घर में पक्के कटहल हो उन्हें तोड़कर तत्काल सुरक्षित स्थान पर रखें या गडढ़े में डालकर ढक देवें या वन विभाग को तत्काल सूचित करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!