कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों -धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने हरियाणा के विधायकों के रायपुर प्रवास को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि हमारे विधायक एकजुट हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? छत्तीसगढ़ में तो राज्यसभा चुनाव लड़ने की भाजपा की औकात ही नहीं रही लेकिन भाजपा अन्य राज्यों में जोड़तोड़ कर रही? भाजपा आदतन लोकतंत्र विरोधी है वह शाम दंड भेद के आधार पर सत्ता हथियाना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा से साजिशों की राजनीति करती आ रही है। वह निर्वाचित सरकारों को षड्यंत्रपूर्वक गिराने का काम करती है। खरीद फरोख्त की राजनीति में भाजपा सिद्ध हस्त है। लेकिन हमारे विधायक किसी साजिश के शिकार होने वाले नहीं हैं। कांग्रेस को अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है कि वे भाजपा की हर साजिश को विफल कर देंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा अब भी अपनी घटिया राजनीति से बाज नहीं आ रही है। वह अब भी खुराफाती कोशिशों में लगी हुई है लेकिन हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की जीत तय है। भाजपा राजस्थान में भी लोकतंत्र की हत्या करने की फिराक में है। तब भी राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के सारे के सारे नेता हरियाणा के कांग्रेस विधायकों के आगमन पर तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं। वे बतायें कि सवाल करने वाले वे होते कौन हैं? उन्हें कांग्रेस के विधायकों के बारे में बोलने का हक दिया किसने है? न तो कांग्रेस कभी किसी से डरती और न ही कांग्रेस का कोई विधायक इनसे भयभीत है। चिंता तो भाजपा को अपने बेकार बैठे फुरसती नेताओं की करना चाहिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!