मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्थलगाँव के खाटू श्याम मंदिर में की पूजा अर्चना, रुद्राक्ष का लगाया पौधा जिसके बाद रवाना हुए राजधानी रायपुर के लिए

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव विधानसभा के अपने भेंट मुलाकात दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत  आज पत्थलगाँव के नगरीय क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने मंदिर में क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की। श्री बघेल ने मंदिर के परिक्रमण कर मंदिर के निर्माण के सबंध में जानकारी ली। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

पत्थलगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रुद्राक्ष का पौधारोपण किया।

जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव से रायपुर के लिए रवाना हुए।

Related posts