जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में प्रदेश में सर्वाधिक धान 825134.80 मीट्रिक टन की खरीदी की गई, धान संग्रहण केन्द्रों से संपूर्ण धान का उठाव जिला प्रशासन की रही ऐतिहासिक उपलब्धि

Advertisements
Advertisements

जिले में धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव के लिए युद्ध स्तर पर किए गए कार्य

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में प्रदेश में सर्वाधिक धान की खरीदी 825134.80 मीट्रिक टन की गई। इसके साथ ही सभी धान संग्रहण केन्द्रों से संपूर्ण धान का उठाव जिला प्रशासन की ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए गए। जिसके परिणाम स्वरूप जिले में धान का पूर्णत: उठाव कर लिया गया है।

गौरतलब है कि जिले के 211940 किसान पंजीकृत है। कुल पंजीकृत किसानों का रकबा 270230.67 हेक्टेयर है। धान बेचने वाले किसानों की संख्या 1 लाख 96 हजार 35 किसानों ने अपने धान का विक्रय किया है। जो लगभग 92.50 प्रतिशत है। बेचे गए धान का रकबा 223009.41 हेक्टेयर है। जो लगभग 82.53 प्रतिशत है। धान संग्रहण केन्द्रों से डीओ के माध्यम से मिलरों को 256108.30 मीट्रिक टन धान जारी किया गया। जिले के मिलरों द्वारा 539355.13 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया। शेष धान का उठाव अन्य जिले के मिलर्स द्वारा किया गया। मिलरों द्वारा अब तक लगभग 70 प्रतिशत चावल जमा किया गया है। खाद्य विभाग, जिला विपणन कार्यालय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा इसके लिए निरंतर कार्य किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!