प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने किया बादल एकेडमी का अवलोकन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जगदलपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन में गृह, जेल व वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज आसना स्थित बादल एकेडमी का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बस्तर की विभिन्न जनजातीय समुदायों की संस्कृति, सभ्यता, लोक परम्पराएं, नृत्य, कला, भाषा बोली के संरक्षण के लिए स्थापित इस परिसर का अवलोकन कराते हुए यहां संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिरीक्षक श्री अरुण देव, बस्तर संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कांकेर कलेक्टर श्री चंदन कुमार, सुकमा कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, बीजापुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, नारायणपुर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, दंतेवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेन्द्र ध्रुव उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!