दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस में दिनांक 23 से 26 जून 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस में दिनांक 24 से 27 जून 2022 तक उपलब्ध रहेगी | इसकी उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ की सुविधा मिलेगी |

Related posts