वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ : एकल अभियान ने पौधा-रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

Advertisements
Advertisements

धरमजयगढ़ अंबेटिकरा मंदिर परिसर में किया गया 200 पौधा का रोपण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायगढ़

पञ्च मुखी शिक्षा के माध्यम से ग्रामोत्थान के अभियान में अपनी सक्रियता से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे एकल अभियान के भाग अम्बिकापुर के रायगढ़, कुनकुरी संयुक्त अंचल दक्षता वर्ग के चौथे दिवस के दौरान धरमजयगढ़ अंबेटिकरा मंदिर परिसर में टीकाराम पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर सेवाव्रती कार्यकर्ताओं द्वारा 200 पौधा का रोपण किया गया.

कार्यक्रम में संच धरमजयगढ़ संच समिति कोषाध्यक्ष टीकाराम पटेल, भाग अभियान प्रमुख भागवत लाल, भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख राजेश साहू, कुनकुरी अंचल अभियान प्रमुख पवन सिंह, विजय कुराल, छतर सिंह, ललित राठिया, कुनकुरी अंचल कार्यालय प्रमुख पंकज राम, मील सिंह, अजय सिंह एवं प्रशिक्षार्थी बंधु भगनि ने एक-एक पौधा का रोपण किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!